गंगा की लहरों पर तैरेगी यह क्रूज, सारी सुविधाओं के साथ राजा-महाराजाओं जैसे मजे, जानिए कैसे करें बुकिंग। जी हाँ भइओ और बहनो हमारे भारत देश की मशहूर नदी गंगा की लहरों में अब होगी राजसी सवारी,इस क्रूज में है ऐसी-ऐसी सुविधाये जिसे पढ़ कर आप भी कहेंगे की स्वर्ग खुद धरती पर उतर आया है। हम आपको किराये से लेकर बुकिंग तक की सारी जानकारी देंगे।
5 स्टार होटल से ज्यादा अच्छा है MV गंगा विलास क्रूज जो गंगा की लहरों पर तैरेगी
हमारे भारत के परधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शुक्रवार को MV गंगा विलास क्रूज का तौफा पुरे भारत को दिया । हमारे भारत देश की सबसे प्राचीन और सबसे पवित्र नदी गंगा पर तैरते हुए MV गंगा विलास क्रूज असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। यह क्रूज बांग्लादेश में भी कई जगह रुकेगी।
इस क्रूज का सफर तक़रीबन 3,200 किलोमीटर का होगा जिसमे 50 टूरिस्ट साइट्स पर ये क्रूज रुकते-रुकते अपना सफर पुरे 51 दिन में पूरी कर लेगी। इस क्रूज के 51 दिन का पैकेज की पूरी कीमत तक़रीबन 13 लाख रुपये निश्चित की गयी है।
अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज नाम की कंपनी ने MV गंगा विलास क्रूज को लांच किया है जो की एक कोलकाता स्तिथ कंपनी है। अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज कंपनी के फाउंडर और सीईओ राज सिंह ने कहा है की MV गंगा विलास क्रूज लॉन्च से पहले ही पूरी तरह बुक हो चुका है।
तो चलिए अब जानते है की यह MV गंगा विलास क्रूज किस-किस रुट से जायगी, किस-कसी टूरिस्ट प्लेसेज पर रोकेगी, इसके टिकट की कीमत क्या है और इसके टिकट बुकिंग का तरीका क्या है, इन सभी सवालो का जवाब हम आपको आगे देंगे।
गंगा विलास रिवर क्रूज को 2020 में ही शुरू करने का किया था फैसला
MV गंगा विलास क्रूज का आरम्भ 2020 में करने कि योजना थी मगर जैसा आप सभी जानते है की इस समय कोविड पुरे देश में फैला था । तो इस कारण वस MV गंगा विलास क्रूज की शुरुवात 13 जनवरी 2023 से की गई। इस क्रूज की कुल लम्बाई 62 मीटर है और यह 12 मीटर चौड़ा है। इस विशाल क्रूज पर 8 सुइट्स और कुल तीन डेक है। और इस 8 सुइट्स में हर सुइट का साइज 360-380 वर्गफीट है।
बेरोजगार युवाओ को गंगा विलास के जरिये रोजगार का मौका
MV गंगा विलास क्रूज के आ जाने से क्रूज टूरिज्म में बढ़ोतरी होगी जिससे हमारे भारत के अधिकतर युवा बंधुओ को रोजगार-स्वरोजगार भी मिलेगा। इस क्रूज के आ जाने से विदेशी पर्यटकों का आगमन हमारे प्यारे भारत देश में होगा और साथ ही जो हमरे भारतीय भाई क्रूज का अनुभव लेने विदेश का रुख करते थे वे भी अब अपने ही देश में इस अनुभव को पूर्वी-उत्तर भारत में ले पाएंगे । ये MV गंगा विलास क्रूज जिस-जिस जगह से गुजरेगा वहां विकास निश्चित है। हमरे भारत देश में क्रूज टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हम सारी व्यवस्थाएं पुरे देशभर की नदी जलमार्गों में तैयार कर रहे हैं।
गंगा विलास क्रूज सिर्फ 51 दिनों 5 राज्यों से होकर बांग्लादेश से गुजरेगा
इस विशाल MV गंगा क्रूज का सफर कुल 51 दिनों का होगा और यह हमारे प्यारे भारत के पांच राज्यों और बांग्लादेश से भी होकर अपना सफर पूरा करेगा। बतादें की यह विशाल क्रूज वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच तक़रीबन 3,200 किलोमीटर की दूरी को पूरा करेगा।
हमारे भारत देश और बांग्लादेश के बीच कुछ इनलैंड वाटर ट्रांजिट है और कुछ ट्रेड प्रोटोकॉल है इनके तहत जो इनलैंड जहाज उन तय रूट्स के जरिए ही दूसरे देशो से गुजर सकते हैं।
जानिए गंगा विलास की शुरुवात कहा से की जायगी
इस विशाल MV गंगा विलास क्रूज के सफर की सुरवात वाराणसी के पवित्र गंगा घाट पर ‘गंगा आरती’ से आरम्भ होगी और फिर इस क्रूज का सफर सारनाथ की ओर आगे बढ़ेगा और तक़रीबन 50 टूरिस्ट स्पॉट्स पर यह क्रूज रुकेगा।
इन टूरिस्ट स्पॉट्स में सुंदरबन के जंगलों से लेकर काजीरंगा नैशनल पार्क तक कई सुन्दर जगह शामिल हैं। राज्यों की बात करें तो हमारे भारत के कई बड़े सहर जैसे कोलकाता, पटना,ढाका और पटना पर भी ये विशाल क्रूज रुकेगा।
राजा-महाराजाओ वाली आलिशान सुविधाएं गंगा विलास में मिलती है
इस विशाल MV गंगा विलास क्रूज पर सुविधाओं के बरमार है। इस क्रूज में बालकनी, स्टडी रूम, ओपन स्पेस और 40 सीटर रेस्टोरेंट रूम, सी एंटरटेनमेंट रूम जैसी और भी बहुत सारी सुविधाएं है।
जानिए गंगा विलास का किराया कितना है
इस विशाल MV गंगा विलास क्रूज का पूरा सफर राजसी है और इसका किराया भी इसी के जैसा है। इस क्रूज का तक़रीबन 51 दिन की ट्रिप है जिसका किराया तक़रीबन 15,300 डॉलर जो तक़रीबन 13 लाख भारतीय रुपये होता है।
इस विशाल क्रूज पर एक रात की कीमत तक़रीबन 25,000 रुपए होगी। इसमें एक बात जो की ध्यान देने योग्य है वह यह है की इसके टिकट के दाम हमारे भारतीयो और विदेशियों, दोनों ही के लिए एक जैसी हैं।
गंगा विलास की टिकट बुक करने के लिए इस ऑनलाइन वेबसाइट पर विजिट करे
- इस विशाल क्रूज में बनारस से डिब्रूगढ़ के सफर का खर्च पर प्रति यात्री लगभग 13 लाख रुपये का है।
- इस विशाल क्रूज में कोलकाता से बनारस कुल 12 दिनो के सफर में लगभग 4 लाख 37 हजार रुपये का खर्च है।
- और अगर आप चार दिन के इनक्रेडिबल बनारस पैकेज को लेते है तो उसकी कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार रुपए है।
- अंतरा की इस www.antaracruises.com वेबसाइट से MV गंगा विलास क्रूज की टिकट बुक की जा सकती है।